नई दिल्ली, 7 अप्रैल 2025 – केंद्र सरकार ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल और डीजल पर 2-2 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की घोषणा की है। यह नया टैक्स नियम मंगलवार से प्रभावी हो जाएगा। सरकार की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में इसकी पुष्टि की गई है।
🔺 क्यों बढ़ाई गई एक्साइज ड्यूटी?ग्लोबल लेवल पर ट्रेड टेंशन और मंदी की आशंका के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 63 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। ऐसे में सरकार ने घरेलू राजस्व को संतुलित रखने के लिए एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी का कदम उठाया है।
🛢️ पेट्रोल-डीजल के मौजूदा रेट (दिल्ली में):-
पेट्रोल: ₹94.72 प्रति लीटर
-
बेस प्राइस: ₹55.46
-
एक्साइज ड्यूटी: ₹19.90
-
VAT: ₹15.39
-
डीलर कमीशन व अन्य चार्ज: ₹3.77
-
-
डीजल: ₹87.62 प्रति लीटर
-
बेस प्राइस: ₹56.20
-
एक्साइज ड्यूटी: ₹15.80
-
VAT: ₹12.82
-
डीलर कमीशन व अन्य चार्ज: ₹2.58
-
सरकार ने दिसंबर 2024 में कच्चे तेल, जेट ईंधन (ATF), पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर लगे विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स को पूरी तरह से समाप्त कर दिया था। यह टैक्स पहली बार जुलाई 2022 में लागू किया गया था।
📉 डीजल की कीमतों को प्रभावित करने वाले फैक्टर:-
इंटरनेशनल क्रूड ऑयल की कीमतें
-
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की स्थिति
-
रिफाइनिंग और ट्रांसपोर्टेशन लागत
-
एक्साइज ड्यूटी और VAT
You may also like
आईपीएस सरोज कुमारी ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं
पैसे छापने की मशीन है ये फल की खेती, एकबार करें पौधों की रोपाई कई सालों तक होगी लाखों में कमाई मार्केट में खूब मांग, जाने नाम、 ⑅
Jyoti Mirdha ने अपनी ही सरकार के मंत्री को बता दिया धृतराष्ट्र! इस बात को लेकर भाजपा में मची खलबली
399 करोड़ 85 लाख रूपये से सुधरेगा मोतिहारी नगर निगम का सीवरेज नेटवर्क,मिली प्रशासनिक स्वीकृति
4 से 15 मई तक आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 मशाल गौरव यात्रा रथ शुरू